दो दशक से अधिक अनुभव वाले एक दूसरी पीढ़ी के सेना अधिकारी , कर्नल जोजन थॉमस को कश्मीर में आतंकवाद विरोघी अभियानों को अंजाम देने का कार्य सौंपा गया। विभिंन्न अभियानों में उनकी योजना अनुसार कार्यवाही के परिणामस्वरूप नियंत्रण रेखा के पार घुसपैठ करने वाले बहुत से आतंकवादियों का सफाया किया जा चुका था।
ऐसे ही एक ऑपरेशन में बड़ी संख्या में आतंकवादियों के साथ भीषण मुठभेड़ के दौरान उनका एक अधिकारी घायल हो गया था । कर्नल जानते थे की न केवल उन्हें अपने घायल अधिकारी को बचाना है बल्कि आतंकवादियों का सफाया भी सुनिश्चित करना है।
Ashok Chakra Awardee - Colonel Jojan Thomas (Hindi)
₹70.00Price
